![]()
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के हरियाला गांव में मंगलवार को खेत में काम कर रहे एक ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को जान बचाने के लिए चलते ट्रैक्टर से कूदना पड़ा। कुछ ही देर में ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, हरियाला गांव निवासी किसान संजय परमार अपने खेत में महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। आग बढ़ते ही ट्रैक्टर से कूदा किसान आग की लपटें उठती देख किसान संजय परमार ने तुरंत ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रैक्टर पूरी तरह जल चुका था। हादसे में ट्रैक्टर पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक किसान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते चालक ट्रैक्टर से नहीं कूदता तो बड़ा हादसा हो सकता था। भीषण गर्मी को माना जा रहा कारण ग्रामीणों के अनुसार जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज गर्म हवाओं के कारण खेतों में आग लगने की घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को राजगढ़ जिले का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि अत्यधिक तापमान के कारण खेतों में चलने वाले कृषि यंत्रों में तकनीकी खराबी और आग लगने का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
Source link
चलते ट्रैक्टर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान:राजगढ़ के हरियाला गांव में खेत में जुताई के दौरान हादसा; महिंद्रा ट्रैक्टर जलकर खाक














Leave a Reply