![]()
लखनऊ के गाजीपुर इलाके में पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान दो युवकों और एक किशोर को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और छह सुतली बम बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश मौर्या ने बताया बुधवार-गुरुवार की बीच रात सेक्टर-14 पावर हाउस के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुंशी पुलिया की तरफ से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर तीनों वापस मुड़कर भागने लगे लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों को मौके पर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बाराबंकी के बड्डूपुर थानाक्षेत्र के धधरा गांव निवासी तफहीम (25) और कुर्सी थाना क्षेत्र के बसहरा गांव निवासी बृजेश (20) के रूप में हुई। तीसरा आरोपी 16 किशोर है, जिसे पुलिस ने संरक्षण में लिया है। तलाशी के दौरान तफहीम के पास से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं बृजेश के कब्जे से छह सुतली बम मिले। किशोर के पास से .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की टीवीएस राइडर बाइक भी कब्जे में ले ली। आरोपी बाइक के वैध कागज नहीं दिखा सके। जिसके बाद बाइक को सीज कर दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया वह चोरी घटना को अंजाम देने जा रहे थे लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। घटना के दौरान अगर कोई पकड़ लेता तो फायर कर देते। गैंग का सरगना तफहीम का पहले भी बाराबंकी में हाफ एनकाउंटर हो चुका है। आरोपी भाग नहीं सकता था इसलिए अपने साथ हथियार लेकर चलता था।
Source link
चोरी करने से पहले गैंगस्टर सहित तीन गिरफ्तार:अवैध कट्टा और सुतली बम साथ रखते पकड़े जाने पर मार देते, एक आरोपी का पहले हो चुका हाफ एनकाउंटर
















Leave a Reply