![]()
छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भैरा धुबयाई में कूलर रिपेयरिंग के 800 रुपए मांगने पर दुकानदार और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में महिला-पुरुष समेत 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जगदीश कुशवाहा ने बताया कि गांव के नरेंद्र सिंह बुंदेला ने कुछ दिन पहले कूलर रिपेयरिंग के लिए उनकी दुकान पर दिया था। जब वह कूलर लेने पहुंचा तो रिपेयरिंग के पैसे मांगने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी आरोप है कि नरेंद्र सिंह ने पैसे देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जगदीश को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ देर बाद नरेंद्र सिंह अपने साथ बिट्टू सिंह बुंदेला, लोकेंद्र सिंह बुंदेला, जंतु सिंह बुंदेला, राहुल सिंह बुंदेला, टिंकू सिंह, सत्तू सिंह, बंटी सिंह, राव साहब और जस्सू सिंह समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को लेकर पहुंचा। घायलों की चार तस्वीरें… कुल्हाड़ी, लाठी और डंडों से किया हमला आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार पर कुल्हाड़ी, लाठी और डंडों से हमला कर दिया। हमले में देवेंद्र कुशवाहा, देवीदीन कुशवाहा, हीरा कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, लखन कुशवाहा, लक्ष्मी बाई कुशवाहा, रामदेवी कुशवाहा, केशकली कुशवाहा और जसोदा कुशवाहा घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायल किसी तरह सटई थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। प्राथमिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग पीड़ित जगदीश कुशवाहा ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं आशीष कुशवाहा ने जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर जिले में प्रदर्शन की चेतावनी दी है। सटई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
छतरपुर में कूलर रिपेयरिंग के 800 रुपए मांगने पर हमला:घर में घुसकर कुल्हाड़ी-लाठी से पीटा, महिला समेत 10 घायल














Leave a Reply