![]()
छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र में बिजावर रोड पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा को रौंद दिया। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। रिश्तेदारी से होकर घर लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा में ईशानगर थाने के ग्राम हतनाई निवासी एक ही परिवार करंजू आदिवासी के 6 लोग और एक अन्य यात्री सवार थे। इनमें करंजू आदिवासी (45), उसकी पत्नी गेंदबाई (40), बेटी सुमन (17), बेटा कन्हैया (15), बेटी सोमवती (10), बेटा भूरा (8) नंदगांय में अपनी एक रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम से ई-रिक्शा से वापस अपने घर लौट रहा था। ई-रिक्शा में एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। तभी मातगुवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत मातगुवां के पास मुख्य सड़क पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक एमपी 16 एच 1679 ने उनके ई-रिक्शा को बेरहमी से रौंद दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले तीन ने दम तोड़ा
टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तीन लोगों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान सुमन, उसकी छोटी बहन सोमवती और एक अन्य युवक राजकुमार के रूप में हुई है। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, घायलों में कन्हैया आदिवासी, भूरा आदिवासी, गेंदा आदिवासी और 35 वर्षीय किसन पिता दशरथ आदिवासी सहित कुल पांच लोग शामिल हैं। सभी घायलों का छतरपुर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। लेकिन 2 घायलों की हालत गंभीर होने से उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण बिजावर रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर फरार हो गया।
Source link
छतरपुर में ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंदा:दो सगी बहनों समेत तीन की मौत, पांच घायल, दो गंभीर ग्वालियर रेफर; ड्राइवर भागा















Leave a Reply