![]()
छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व सरपंच माहूम सिंह उर्फ हल्के राजा (58) पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, माहूम सिंह बुंदेला उर्फ हल्के राजा छतरपुर शहर से शादी का सामान लौटाकर अपने गांव विक्रमपुर जा रहे थे। इमलिया गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने चार फोर-व्हीलर वाहनों से उनकी गाड़ी को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने दोनों तरफ से पहुंचकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे वाहन छलनी हो गया। एक गोली माहूम सिंह के पैर में लगी, जबकि अन्य गोलियां गाड़ी में धंस गईं। गोली लगने से वाहन अनियंत्रित हो गया और हमलावर मौके से फरार हो गए। चुनावी रंजिश बनी हमले की वजह
घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल माहूम सिंह को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस चुनावी रंजिश और पुरानी दुश्मनी के एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों की तलाश में इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है। इस घटना के बाद विक्रमपुर और आसपास के गांवों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
छतरपुर में पूर्व सरपंच पर फायरिंग, गंभीर घायल:चुनावी रंजिश में 4 कारों में आए बदमाशों ने घेरा, पैर में गोली लगी, इलाके में तनाव बढ़ा















Leave a Reply