छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा आचार्य पदारोहण महोत्सव:71 साल बाद मिलेगी आचार्य की पदवी, 16 से 18 जून तक इंडोर स्टेडियम में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु




रायपुर में सकल जैन संघ छत्तीसगढ़ और अखिल भारतीय खरतरगच्छ श्वेतांबर महासंघ के तत्वावधान में 16 से 18 जून तक बूढ़ा तालाब रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय “आचार्य पदारोहण, सहस्त्रावधान-तपस्या महोत्सव” आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के प्रचार प्रभारी अजय मालू ने बताया कि 31 मई को दादाबाड़ी में पत्रिका लेखन कार्यक्रम और गुरु भगवंतों का चतुर्विध संघ मंगल प्रवेश होगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण प्रवर विनय कुशल मुनिजी म.सा. को “आचार्य पदवी” से विभूषित किया जाना रहेगा। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी जैन मुनि को आचार्य पदवी प्रदान की जाएगी। मोहनलालजी म.सा. संप्रदाय की परंपरा में 71 वर्षों बाद हो रहे इस आयोजन को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। तीन दिवसीय महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठान, अभिषेक, महापूजन, संवेदना कार्यक्रम और आचार्य पदारोहण विधि आयोजित की जाएगी। 16 जून को वृहद शांतिधारा अभिषेक, 504 जोड़ों द्वारा सूरीमंत्र महापूजन और आदिनाथ पंच कल्याणक पूजा का आयोजन होगा। शाम को परमात्मा भक्ति संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मुंबई के प्रसिद्ध कलाकार देंगे जैन भक्ति संगीत की प्रस्तुति 17 जून को 22 आगमों के ज्ञाता 13 साल के बाल ब्रह्मचारी हंसभद्र मुनिजी की ओर से “श्रुत-ज्ञान का चमत्कार सहस्त्रावधान” कार्यक्रम पेश किया जाएगा। वहीं शाम को “महावीर सा मुझको बन जाना है” थीम पर मुंबई के प्रसिद्ध कलाकार ऋषभ-संभव जैन भक्ति संगीत की प्रस्तुति देंगे। 18 जून को सुबह 6 बजे से आचार्य पदारोहण विधि प्रारंभ होगी। तप साधना भी आकर्षण का केंद्र महोत्सव में तप साधना भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। तप चक्रवर्ती विराग मुनिजी म.सा. 141 उपवास की साधना पूर्ण कर चुके हैं। आयोजन समिति के संरक्षक विधायक राजेश मूणत, अध्यक्ष सुनील पारख, महासचिव अशोक कांकरिया, अशोक बराडिया और कोषाध्यक्ष बसंत झाबक सहित कई पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *