छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव का ऐलान:29 मई से नामांकन शुरू, सदस्यता अभियान और चुनाव साथ-साथ होंगे




छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेशभर में ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर की नई टीम के गठन के लिए 29 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। ब्लॉक और जिला कमेटियों के लिए नामांकन 29 मई से 13 जून तक भरे जाएंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के लिए 11 जून से 13 जून तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन के बाद 15 जून से 18 जून तक स्क्रूटनी की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद सदस्यता अभियान और चुनाव प्रक्रिया एक साथ ऑनलाइन माध्यम से होगी। 18 से 35 साल उम्र तय युवा कांग्रेस में सदस्य बनने और चुनाव लड़ने के लिए उम्र सीमा 18 से 35 साल तय की गई है। आवेदन करने वाले युवाओं को अपना लाइव फोटो, वोटर ID कार्ड और उम्र संबंधी दस्तावेज डिजिटल रूप से अपलोड करने होंगे। इसके अलावा आवेदन के साथ 8 सेकेंड का वीडियो भी अपलोड करना अनिवार्य किया गया है, जिसमें आवेदक को खुद आवेदन से जुड़ी जानकारी देनी होगी। एक व्यक्ति, एक पद चुनाव प्रक्रिया में “एक व्यक्ति-एक पद” का नियम लागू रहेगा। कोई भी उम्मीदवार सिर्फ एक पद के लिए ही नामांकन दाखिल कर सकेगा। नामांकन दाखिल करते ही उसे अपने पुराने पद से मुक्त माना जाएगा। दिल्ली इंटरव्यू के बाद होगी नियुक्ति युवा कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री जैसे अहम पदों पर नियुक्ति राष्ट्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद होगी। इसके लिए उम्मीदवारों का दिल्ली में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने इंटरव्यू भी लिया जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक चुनाव के साथ-साथ सदस्यता बढ़ाने का लक्ष्य भी पदाधिकारियों को दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *