![]()
छिंदवाड़ा जिले के परासिया रोड स्थित एक शराब दुकान में सोमवार को विशालकाय धामन सांप निकला। सूचना पर पहुंचे सर्प मित्र अनिल विश्वकर्मा ने जब रेस्क्यू शुरू किया, तो सांप ने उनके हाथ पर काट लिया। हालांकि, सर्प मित्र ने उसे सुरक्षित डिब्बे में बंद कर दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद सांप की मौत हो गई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सर्प मित्र पूरी तरह सुरक्षित हैं। दुकान में सांप दिखने के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी, जिसके बाद सर्प मित्र अनिल को मौके पर बुलाया गया। अनिल ने कड़ी मशक्कत के बाद जैसे ही सांप को पकड़ने की कोशिश की, उसने आक्रामक होकर उनके हाथ पर काट लिया। रेस्क्यू के दौरान किया हमला, अस्पताल में लगा टिटनेस का इंजेक्शन
हमले के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और उसे सावधानीपूर्वक डिब्बे में कैद कर लिया। सांप के काटने के बाद अनिल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते हुए उन्हें एहतियात के तौर पर टिटनेस का इंजेक्शन लगाया। डिब्बे में बंद होते ही सांप ने तोड़ा दम
इस पूरी घटना में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि रेस्क्यू के कुछ ही देर बाद डिब्बे में बंद धामन सांप की मौत हो गई। यह देखकर मौके पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। खुद सर्प मित्र अनिल विश्वकर्मा का कहना है कि उन्होंने अपने अब तक के करियर में इस तरह की घटना बहुत कम देखी है। एक्सपर्ट बोले- अत्यधिक गर्मी और तनाव बनी मौत की वजह
छिंदवाड़ा के वरिष्ठ सर्प विशेषज्ञ हेमंत गोदरे ने बताया कि इन दिनों जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। अत्यधिक तापमान के कारण सांप पहले से ही तनाव (स्ट्रेस) की स्थिति में रहते हैं। ऐसे में रेस्क्यू के दौरान होने वाले दबाव और गर्मी के कारण कई बार उनकी अचानक मौत हो जाती है। गोदरे ने बताया कि धामन सांप पूरी तरह गैर-जहरीला होता है, इसलिए इसके काटने से शरीर में जहर नहीं फैलता, लेकिन संक्रमण से बचने के लिए प्राथमिक उपचार जरूरी है।
Source link
छिंदवाड़ा में स्नेक कैचर को सांप ने काटा:शराब दुकान में घुसे धामन का रेस्क्यू; डिब्बे में बंद करते ही सांप की मौत, सर्प मित्र सुरक्षित















Leave a Reply