छिंदवाड़ा में 90 मिनट में 16 बार गुल हुई लाइट:मेंटेनेंस के बाद भी कटौती से लोग परेशान, उपभोक्ता ने अंधेरे में बैठकर बनाया VIDEO




छिंदवाड़ा में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लगातार मेंटेनेंस के नाम पर 4 से 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रखने के बावजूद शहर के अलग-अलग इलाकों में बार-बार बिजली कटौती हो रही है। गुरुवार रात नरसिंहपुर नाका क्षेत्र में बार-बार बिजली जाने से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा खुलकर सामने आया। गणेश कॉलोनी निवासी फहीम अली ने अंधेरे में बैठकर एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी किया। वीडियो में उन्होंने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना आंधी, तूफान और बारिश के भी क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती की जा रही है। उन्होंने बताया कि केवल 90 मिनट के भीतर 16 बार बिजली गुल हुई, जिससे लोग पूरी रात परेशान होते रहे। घंटों बिजली बंद रहने से लोग परेशान स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से विभाग द्वारा लगातार मेंटेनेंस किया जा रहा है। कई इलाकों में घंटों बिजली बंद रखी जा रही है, लेकिन इसके बाद भी बिजली व्यवस्था में सुधार नजर नहीं आ रहा। उल्टा कटौती और ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। छिंदवाड़ा में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे में कूलर और पंखों के बिना घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। रात में बार-बार बिजली जाने से बुजुर्ग, बच्चे और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हैं। रहवासियों का आरोप है कि बिजली विभाग मेंटेनेंस के नाम पर केवल औपचारिकता निभा रहा है। यदि समय-समय पर सुधार कार्य किए जा रहे हैं तो फिर बार-बार ट्रिपिंग और कटौती क्यों हो रही है। वहीं विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी में ट्रिपिंग की समस्या आने की चलते कुछ स्थानों में शिकायतें मिली है जिनका निराकरण किया गया है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *