छोटे भाई ने बड़े भाई की फावड़े से मारा, मौत:छोटी-छोटी बातों में रोज होता था विवाद, नशे में किया ताबड़तोड़ हमला, मेकाहारा रेफर करने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम




भिलाई के रूआबांधा स्थित मायानगर एचएससीएल कॉलोनी में दो भाइयों के बीच हुआ विवाद हत्या में बदल गया। छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर हालत में घायल को पहले दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अशोक यादव (34) पिता स्वर्गीय रामनाथ यादव के रूप में हुई है। वहीं आरोपी उसका छोटा भाई मनोज यादव (32) है। दोनों भाई मजदूरी का काम करते थे और एक साथ मायानगर रूआबांधा एचएससीएल कॉलोनी में रहते थे। छोटी-छोटी बातों पर होता था विवाद
बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। रविवार 10 मई की शाम करीब 6 बजे भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। उस समय आरोपी छोटा भाई नशे की हालत में था। विवाद बढ़ते-बढ़ते इतना बढ़ गया कि मनोज यादव ने पास में रखा फावड़ा उठाकर बड़े भाई अशोक के सिर पर हमला कर दिया। पड़ोसियों ने दी पुलिस और एंबुलेंस को सूचना
हमले में अशोक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) रेफर कर दिया। परिजन और मेडिकल टीम उसे रायपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रायपुर में चल रहा पोस्टमॉर्टम
मृतक का शव फिलहाल मेकाहारा की मर्च्युरी में रखा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इधर घटना के बाद पुलिस ने पहले आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। लेकिन इलाज के दौरान घायल की मौत होने के बाद अब मामले में हत्या की धारा जोड़कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। शराब के नशे में यह झगड़ा और बढ़ गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *