![]()
बुरहानपुर जिले में इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर कटी घाटी के पास घने जंगल में सोमवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है। निंबोला थाना पुलिस ने बरसाती नाले के समीप कहू के पेड़ से सुतली की रस्सी के फंदे पर लटकी यह लाश बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, यह शव करीब 20 दिन पुराना है और फिलहाल इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रधान आरक्षक गगन वाणी ने बताया कि सोमवार को कुछ मजदूर जंगल में तेंदू पत्ता तोड़ने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान उनकी नजर कहू के पेड़ पर लटकते एक अधेड़ पुरुष के शव पर पड़ी। मजदूरों ने बिना देरी किए इस घटना की सूचना तुरंत निंबोला थाने में दी। पुलिस ने पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राहुल कांबले अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस टीम में एएसआई दिनेश सोलंकी, प्रधान आरक्षक प्रमोद चौधरी, गगन वाणी और आरक्षक रामलाल मेहता शामिल थे। पुलिस टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर शव का पंचनामा बनाया और आधिकारिक तौर पर मर्ग कायम कर लिया है। शिनाख्त के लिए 3 दिन मर्चुरी में रखा जाएगा शव
शुरुआती जांच में सामने आया है कि फांसी लगाने के लिए सुतली की रस्सी का इस्तेमाल किया गया था। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए शव को आगामी तीन दिनों तक जिला अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात मृतक की शिनाख्त करने और उसके परिजनों का पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई है।
Source link
जंगल में पेड़ से लगे फंद पर मिला शव:कटी घाटी के पास 20 दिन पुरानी लाश मिली; तेंदू पत्ता तोड़ने गए मजदूरों ने पुलिस को दी सूचना














Leave a Reply