![]()
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 26 मई को शाम 5 बजे बांदा पहुंचेंगे। वे रामलीला मैदान (गणेश भवन) में सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और गोमाता संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित धर्म सभा को संबोधित करेंगे। यह उनके देशव्यापी जनजागरण अभियान का हिस्सा है। शंकराचार्य गोमाता को ‘राज्यमाता’ और ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश की 81 दिवसीय यात्रा पर हैं। यह यात्रा 3 मई को गोरखपुर से शुरू हुई थी और 24 जुलाई को वाराणसी में एक विशाल धर्मसभा के साथ समाप्त होगी। बांदा पहुंचने से पहले चित्रकूट में विभिन्न स्थानों पर शंकराचार्य का स्वागत किया जाएगा। बांदा के रामलीला मैदान में होने वाली धर्म सभा में संत समाज द्वारा पादुका पूजन और आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें बड़ी संख्या में संत-महात्मा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और श्रद्धालु शामिल होंगे। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने युवाओं से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ‘गो ग्राम’ स्थापित करने का लक्ष्य है, जिससे गोमाता संरक्षण और भारतीय संस्कृति को मजबूती मिल सके। उन्होंने सरकार से गोवंश संरक्षण के लिए विशेष कानून बनाने की भी मांग की। बांदा में सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों द्वारा शंकराचार्य का अभिनंदन किया जाएगा। यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत समारोह और आशीर्वाद कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
Source link
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बांदा पहुंचेंगे:रामलीला मैदान में धर्म सभा को संबोधित करेंगे















Leave a Reply