![]()
जबलपुर की नागा घाटी क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बरेला शारदा मंदिर रोड पर हुई इस दुर्घटना में पांच वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और कई लोग वाहन के अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही बरेला पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया। बताया जा रहा है कि कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सड़क सपाट होने से होते हैं हादसे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नागा घाटी से नीचे उतरते समय सड़क सपाट होने के कारण कई बार भारी वाहनों के ब्रेक ठीक से काम नहीं करते, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ जाते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस खतरनाक मार्ग को लेकर कई बार पुलिस और प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ‘ब्लैक स्पॉट’ बन चुका शारदा मंदिर रोड बार-बार हो रहे हादसों के कारण बरेला शारदा मंदिर के पास का यह हिस्सा अब लोगों के बीच “मौत का प्वाइंट” बन चुका है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सड़क सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम अब तक नहीं किए गए। क्षेत्रवासियों के अनुसार सड़क पर न तो प्रभावी गति नियंत्रण व्यवस्था है और न ही पर्याप्त सुरक्षा संकेतक लगाए गए हैं। ऐसे में हर दिन यहां हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने की सुधार की मांग स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस सड़क को जल्द सुरक्षित घोषित कर आवश्यक सुधार कार्य किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Source link
जबलपुर की नागा घाटी पर सड़क हादसा:पांच वाहन आपस में भिड़े, कई हुए घायल; स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर















Leave a Reply