जबलपुर में तेज रफ्तार 3 बाइक्स आपस में टकराईं:एक की मौत; दंपत्ति सहित चार घायल, दो की हालत नाजुक




जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र के गांव मेढ़ी झामर में सोमवार को तेज रफ्तार 3 बाइक्स आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मगरमुहां निवासी अजय कुमार अपनी पत्नी किरण और बच्ची महक के साथ बाइक से मझौली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। बाइक टकराने से सड़क किनारे गिरे लोग
पाटन के पास अजय की बाइक का हैंडल दूसरी बाइक से टकरा गया, जिससे वे परिवार सहित सड़क किनारे गिर गए। इसके बाद पीछे से आ रही बाइक भी सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि तीनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। सिर में चोट लगने से एक की मौत
हादसे में राजेश गौंड सड़क पर सिर के बल गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डायल 108 की मदद से सभी घायलों को पाटन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *