जबलपुर में दोस्त ने बेड टच किया तो की हत्या:आरोपी बोला- गलत काम करता था, मना करता तो मारपीट करता; गला दबाकर मार डाल




मैं दो साल से उसके संपर्क में था। जब भी उससे मिलता था, वह मुझे गलत तरीके से छूता था। कई बार मना किया, लेकिन वह हर बार शराब के नशे में अजीब हरकतें करता था। यह खुलासा शुक्रवार को जबलपुर के धनवंतरी नगर में 28 साल के युवक सुरेंद्र सिंह उर्फ चिंगम की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी आयुष यादव (26) ने पुलिस पूछताछ में किया। जबलपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आयुष ने बताया कि सुरेंद्र देर रात बुलाकर अप्राकृतिक कृत्य करने लग गया था। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। तभी तय कर लिया था कि अब उससे दोस्ती नहीं रखनी है, लेकिन वह फोन कर बुलाता और फिर मारपीट करता था। इसलिए मैंने उसे मार डाला। गमछे से गला दबाया, नस काटी संजीवनी नगर पुलिस के मुताबिक आरोपी आयुष यादव मृतक का खास दोस्त था। उसने पहले गमछे से गला दबाकर सुरेंद्र की हत्या की और फिर इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके बाएं हाथ की नस चाकू से काट दी। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कमरे में मिली थी लाश
पुलिस के अनुसार, परसवाड़ा के पास पूर्व सरपंच के घर में किराए से रह रहे सुरेंद्र की शुक्रवार सुबह कमरे में लाश मिली थी। वह कुछ दिन पहले ही यहां रहने आया था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि गला घोंटने से श्वासनली टूटने के कारण उसकी मौत हुई है। हत्या से पहले हुआ था झगड़ा
शुरुआती जांच में पता चला कि घटना वाली रात सुरेंद्र का लालबाबा मंदिर के पास किसी से विवाद हुआ था। गणेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ चबूतरे पर बैठे थे, तभी सुरेंद्र स्कूटी से वहां पहुंचा और मोबाइल पर जोर-जोर से बात करते हुए गाली-गलौज करने लगा। परिवार के मौजूद होने की बात कहकर उसे टोका गया तो वह वहां से ओम डेयरी की ओर चला गया। कुछ देर बाद विवाद और गिरने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर सुरेंद्र शराब के नशे में जमीन पर पड़ा था और पास में आयुष यादव खड़ा था। पूछने पर आयुष ने खुद को उसका दोस्त बताया और कहा कि ज्यादा शराब पीने से वह गिर गया है। डायल-112 पर कॉल करने की बात पर उसने मना करते हुए कहा कि पास ही उसका कमरा है, वहां छोड़ दो। इसके बाद रितिक गौतम और यश चौधरी ने उसे कमरे तक पहुंचाया। अगली सुबह उसकी मौत की जानकारी मिली। पहले से दर्ज हैं कई मामले एएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि मृतक सुरेंद्र के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। पूछताछ में आरोपी आयुष ने बताया कि वह सुरेंद्र की हरकतों और लगातार मारपीट से परेशान था। व्हाट्सएप पर ऑनलाइन दिखने पर भी सुरेंद्र उसे गालियां देता और मिलने बुलाकर प्रताड़ित करता था। इसी से तंग आकर उसने हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *