जबलपुर में पिस्टल लहराकर डांस करने वाला बदमाश गिरफ्तार:बोला-क्षेत्र में अपना खौफ फैलाने के लिए ऐसा किया, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज




जबलपुर में दोस्तों के साथ पार्टी के बाद बीच बाजार में पिस्टल लहराकर डांस करना एक बदमाश को भारी पड़ गया। आरोपी ने हथियार के साथ डांस करते हुए वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। इंस्टाग्राम पर वीडियो सामने आने के बाद एसपी संपत उपाध्याय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद कैंट थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो सदर बाजार निवासी बदमाश शानू अंसारी का था। वीडियो में वह पिस्टल हाथ में लेकर डांस करता और हवा में लहराते हुए दिखाई दे रहा था। जांच के बाद शुक्रवार रात पुलिस ने उसे पेंटीनाका चौराहे के पास से दबोच लिया। पहले भी ऐसे वीडियो अपलोड कर चुका है आरोपी कैंट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र पटले ने बताया कि एसपी के निर्देश पर वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि शानू अंसारी इलाके में मौजूद है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी की कमर से पिस्टल बरामद हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि शानू अंसारी पहले भी कई बार हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर चुका है। उसके खिलाफ कैंट समेत आसपास के थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी क्षेत्र में दहशत फैलाने और अपना खौफ कायम करने के लिए हथियारों के साथ वीडियो वायरल करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *