जबलपुर में राजस्थान से आई महिला के साथ छेड़खानी:आरोपी ने चाकू दिखाकर रोका, बच्चे को मारने की धमकी दी; जैन धर्मशाला में हुई घटना




जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पिसनहारी की मढ़िया जैन तीर्थ धर्मशाला में रविवार रात राजस्थान के जयपुर से आई एक महिला के साथ छेड़छाड़ और लूट का प्रयास किया गया। आरोपी महिला के बच्चे को धमकी देकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, महिला अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए जैन तीर्थ स्थल पहुंची थी। रात के समय वह बच्चों को वॉशरूम ले गई, जहां पहले से एक युवक छिपा हुआ था। चाकू दिखाकर धमकी देने का आरोप वापसी के दौरान आरोपी अचानक सामने आ गया और चाकू दिखाकर महिला से छेड़छाड़ व लूट की कोशिश करने लगा। आरोपी ने बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए जोर से शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। CCTV में रिकॉर्ड हुआ संदिग्ध घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, जिसमें आरोपी कैद हुआ है। इस घटना ने धर्मशाला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय कोई भी सुरक्षा गार्ड मौके पर मौजूद नहीं था। गढ़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *