जमानत पर छूटे प्रेमी ने प्रेमिका संग खाया जहर:किशोरी के परिजनों ने भिजवाया था जेल, चौबेपुर में सड़क किनारे बेहोश मिले




चौबेपुर में मंगलवार को कालेज के पास प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। प्रेमी हमीरपुर का रहने वाला है, जबकि प्रेमिका कानपुर की रहने वाली है। दोनों को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर है। किशोरी के परिजनों ने दर्ज कराई थी FIR हमीरपुर निवासी 20 वर्षीय युवक दो साल से नेहरु नगर में रहकर पानी के बताशे का ठेला लगाता था। इस दौरान क्षेत्र की एक किशोरी से उसके प्रेम संबंध हो गए। पिछले साल युवक किशोरी को बहलाकर भगा ले गया, इस पर परिजनों ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 15 दिन पहले ही युवक जमानत पर छूटा है। वहीं किशोरी के परिजनों ने चौबेपुर क्षेत्र में उसकी शादी कर दी थी। किशोरी ने दोपहर में प्रेमी को मैसेज कर बुलाया जिसके बाद शाम करीब चार बजे दोनों ने बंदीमाता रोड पर लवकुश कालेज के पास बातचीत करने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। सड़क से कुछ दूरी पर राहगीरों ने दोनों को बेहोश पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। हैलट अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट कराया गया प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि दोनों को बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। युवक हमीरपुर जनपद का रहने वाला है, जबकि किशोरी नजीराबाद क्षेत्र की रहने वाली है। दोनों को हैलट अस्पताल भेजा गया है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, डाक्टरों ने दोनों को वार्ड में शिफ्ट कराया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *