![]()
मऊगंज जिले के सुकुली गांव में पुरानी रंजिश की वजह से भाइयों के बीच विवाद हो गया। शनिवार शाम करीब 6 बजे नईगढ़ी थाना क्षेत्र में घर का दरवाजा लगाने की बात पर विवाद इतना बढ़ा कि एक ही परिवार के तीन लोग लहूलुहान हो गए। जानकारी के मुताबिक, सुकुली गांव के रहने वाले 60 साल के जग्यभान कुशवाहा अपने घर का दरवाजा लगा रहे थे। तभी उनके छोटे भाई सत्यभान कुशवाहा ने आकर काम रुकवा दिया। सत्यभान का कहना था कि यह जमीन का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है, इसलिए यहां कोई निर्माण नहीं होगा। बीच-बचाव करने आई मां और पत्नी को भी पीटा देखते ही देखते दोनों भाइयों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई और फिर मारपीट होने लगी। आरोप है कि सत्यभान ने अपने बड़े भाई जग्यभान को पीटना शुरू कर दिया। जब जग्यभान की पत्नी वीरवती और बूढ़ी मां गुलबसिया उन्हें बचाने दौड़ीं, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसी बीच सत्यभान की पत्नी भी वहां आ गई, जिससे झगड़ा और बढ़ गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने दर्ज किया केस इस मारपीट में जग्यभान के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, वहीं उनकी पत्नी की कलाई में चोट लगी है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां पुलिस ने उनका मेडिकल कराया। नईगढ़ी पुलिस ने इस मामले की शिकायत दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है।
Source link
जमीन का मामला कोर्ट में, दरवाजा लगाने पर मारपीट:मऊगंज में दो भाइयों में विवाद, तीन लोग घायल; पुलिस ने शिकायत दर्ज की















Leave a Reply