![]()
खरगोन के झिरन्या थाना क्षेत्र के बिलखेड़ गांव में शनिवार देर रात जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में तीर-कमान, तलवार और लाठियों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें 40 वर्षीय अड़ता जमरे की मौत हो गई। उनकी पत्नी मसरीबाई और दो बच्चे प्रेम (14) व सूरज भी घायल हुए हैं। घटना में परिवार के मुकेश पिता दशरथ, दशरथ पिता बाहू, कालू पिता बच्छू, राकेश पिता रडतिया, विजय पिता जयमल, रेमाल पिता पुतलिया और सुनील पिता मुन्ना सहित कुल 10 लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन गंभीर घायलों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घायलों को सिर में गंभीर चोटें
सभी घायलों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिरन्या ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल खरगोन रेफर कर दिया। चैनपुर और हेलापड़ावा पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। भीकनगांव के एसडीपीओ राकेश आर्य भी चैनपुर थाना पहुंचे। पुलिस के अनुसार, आठ दिन पहले भी इन दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी की घटना हुई थी। एसडीपीओ आर्य ने बताया कि अस्पताल से डॉक्टरों की रिपोर्ट और घायलों के बयानों के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
Source link
जमीन विवाद में तीर-कमान और तलवारें चलीं, एक की मौत:खरगोन के बिलखेड़ गांव में एक ही परिवार के 10 लोग घायल, 3 ICU में भर्ती















Leave a Reply