जशपुर में दुष्कर्म आरोपी आरक्षक पर इनाम घोषित:गिरफ्तारी या सूचना देने पर मिलेंगे 2 हजार, पहचान गोपनीय रखी जाएगी




जशपुर जिले में दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरक्षक रुद्रमणि यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने आरोपी के खिलाफ 2 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। पुलिस विभाग की तरफ से जारी उद्घोषणा आदेश के अनुसार, कांसाबेल थाने में पदस्थ आरक्षक रुद्रमणि यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 67/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 376(2)(N), 376(2)(क)(1), 313, 294, 506(बी) और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी घटना सामने आने के बाद से लगातार फरार है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों और निवास स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल सका है। इसके बाद एसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी कराने और उसके बारे सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को 2 हजार रुपए का कैश पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। जानिए क्या है पूरा मामला दरअसल, यह पूरा मामला एक आदिवासी विधवा शिक्षिका से जुड़ा है। शिक्षिका ने आरक्षक रुद्रमणि यादव पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने, मानसिक प्रताड़ना देने और आर्थिक शोषण करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने फेसबुक के माध्यम से उससे संपर्क बढ़ाया। उसके बाद उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामला सामने आने के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *