जांजगीर-चांपा में कार-बाइक भिड़ंत, एक युवक की मौत:तीन गंभीर घायल बिलासपुर रेफर, महिला बैंक मैनेजर चला रही थी कार, पुलिस जांच जारी




जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा-खटोला मुख्य मार्ग पर कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों कोशुरुआती इलाज के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, सीजी 10 एयू 1762 नंबर की कार एक महिला चला रही थीं। बताया जा रहा है कि वह ग्रामीण बैंक में मैनेजर हैं और बिलासपुर से बलौदा ड्यूटी पर जा रही थीं। वहीं बाइक पर चार युवक सवार थे, जो अपने गांव कोटगढ़ से अकलतरा की ओर आ रहे थे। आमने-सामने की टक्कर में उड़े बाइक सवार अकलतरा-खटोला रोड पर दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार चारों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस और ग्रामीणों ने पहुँचाया हॉस्पिटल बाइक सवार युवकों की पहचान बुधराम धीवर (35), डेमन धीवर (24), भोलू (30) और भूपेंद्र धीवर (25) के रूप में हुई है। बाइक बुधराम धीवर चला रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने भूपेंद्र धीवर को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस जांच में जुटी अकलतरा पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कार और उसे चला रही महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *