जांजगीर-चांपा में चोरी की बाइक के साथ 3 गिरफ्तार:एक नाबालिग भी शामिल, बेचने की फिराक में थे, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा




जांजगीर-चांपा जिले की पामगढ़ पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह मामला नंदेली निवासी भैयाराम यादव की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने 9 मई को पामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बाइक (क्रमांक CG-11-AU-9399) घर के अंदर खड़ी थी। रात में परिवार के साथ सोने के बाद सुबह उठने पर बाइक गायब मिली। दरवाजा खोलकर बाइक चुरा ले गए आरोपी जांच में पता चला कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे और अंदर से दरवाजा खोलकर बाइक चुरा ले गए। इसी बीच, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने पामगढ़ शराब भट्ठी के पास घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ लिया। नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया गया पूछताछ में आरोपियों ने 8 मई की रात शराब पीने के बाद मिलकर बाइक चोरी करना स्वीकार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में व्यासनगर पामगढ़ निवासी अंशु पटेल उर्फ चिट्टी, नंदेली निवासी कुलदीप भानू और व्यासनगर निवासी पंकज कश्यप शामिल हैं। मामले में शामिल नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *