जांजगीर-चांपा में पुरानी रंजिश में चाकू-रॉड से हमला:पिता-पुत्र गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार भी जब्त किए, 1 गंभीर घायल, इलाज जारी




जांजगीर-चांपाजिले में पुरानी रंजिश को लेकर चाकू और लोहे की रॉड से हमला करने के मामले में बलौदा पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए हैं। यह घटना 23 मई को ग्राम बछौद में हुई। ग्राम बछौद निवासी सचिन तिवारी ने बलौदा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। घर के बाहर बुलाकर हुआ विवाद शिकायत के मुताबिक, शाम करीब 5 बजे गांव का कोटवार विकास, सचिन और उनके पिता उमेश तिवारी को घर के बाहर बुलाकर पुराने समझौते को लेकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान आरोपीप्रताप सिंह गोड और उसका बेटा वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। चाकू और रॉड से हमला विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उमेश तिवारी पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दर्ज किया मामला मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 118(1) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में कबूला जुर्म पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने हमला करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू और लोहे की रॉड जब्त कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *