![]()
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमी सोनार में देर रात एक बड़ी चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोरों ने एक सूने घर से करीब 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर, नगदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना कोटमी सोनार निवासी स्वर्गीय रमेश उर्फ बाबा सोनी के घर में हुई। देर रात चोर घर में घुस गए, जब दो बुजुर्ग महिलाएं दूसरे कमरे में सो रही थीं। चोरों ने इसका फायदा उठाकर अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर, नगदी के साथ अन्य कीमती सामान चुरा लिए। घर में घुसे चोर, सामान बिखेरकर हुए फरार सुबह परिवार की एक महिला सदस्य जब आंगन में पहुंची, तो उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ पाया। अलमारी खुली देखकर चोरी का पता चला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। चोरी की सूचना मिलने पर कोटमी सोनार पुलिस सहायता केंद्र की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीमों ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पूछताछ की। सूने घर से 20 लाख रुपए के सामान की चोरी प्रारंभिक जांच में चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
Source link
जांजगीर-चांपा में 20 लाख की चोरी:कोटमी सोनार के सूने घर से जेवर-नगदी लेकर फरार हुए चोर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
















Leave a Reply