![]()
जालौन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लौना में नाला निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद उस समय हिंसक रूप ले बैठा। जब महिलाओं में आपस में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान महिलाओं के बीच आपस में जमकर लात-घूसा और जमीन पर पटककर चुटिया खींची गई। इस दौरान एक पक्ष की महिलाओं के साथ कोटेदार और उसके परिजनों ने घर में घुसकर मारपीट। गाली-गलौज के साथ महिलाओं के साथ अभद्रता की। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। वही इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम लौना निवासी अन्नपूर्णा देवी पत्नी मुहर सिंह ने जालौन कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके घर के सामने सरकारी योजना के तहत नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कोटेदार अविनाश कुमार उर्फ गब्बर, उसका पुत्र रोहित, भतीजा अखिल तथा राजकुमारी, सुशीला समेत अन्य लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। पीड़िता का आरोप है कि कोटेदार ने अपनी घर की महिलाओं को आगे करके नाला निर्माण को लेकर विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने की बात कही। विरोध करने पर एक राय होकर महिलाओं ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों पक्षों की महिलाओं की तरफ से जमकर लात घूसे चले और महिलाओं के एक दूसरे के बाल पकड़कर जमीन पर पटककर मारपीट की और घर से बाहर घसीटा। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तरह महिलाओं के बीच बेरहमी से मारपीट हो रही है। वहीं इस घटना की पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष की महिलाओं के घर के लोगों ने महिलाओं के कपड़े तक फाड़ दिए गए, जिससे उनकी मर्यादा भंग हुई। घटना में उनकी जिठानी रेखा देवी बेहोश हो गईं, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आई हैं।
Source link
जालौन में नाला विवाद, महिलाओं में मारपीट, VIDEO:बाल खींचकर जमीन पर पटककर मारा, कोटेदार पर मारपीट का आरोप















Leave a Reply