![]()
रायबरेली में आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने शहर कोतवाली परिसर में धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य त्योहार को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराना था। बैठक के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने सभी से अपील की कि त्योहार के दौरान किसी भी विवाद को बढ़ावा न दिया जाए। उन्होंने नगर पालिका सहित संबंधित विभागों को तत्काल सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। देखें, 3 तस्वीरें… पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यातायात के कारण कहीं भी जाम न लगने पाए। इसके लिए हर चौराहों पर समय से पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए, जिसमें महिला और पुरुष दोनों पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे और अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
Source link
जिलाधिकारी-एसपी ने धर्मगुरुओं संग की बैठक:रायबरेली में बकरीद पर्व को लेकर शांति-व्यवस्था पर चर्चा, निर्देश जारी















Leave a Reply