![]()
हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ मंगलवार को नगरीय क्षेत्र से बाहर संचालित होने वाले निजी बस स्टैंडों के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को तत्काल भूमि समतलीकरण और ई-रिक्शों की सघन चेकिंग कर यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने देहात कोतवाली के आगे सीतापुर रूट और एफसीआई गोदाम के आगे लखनऊ रूट के लिए प्रस्तावित निजी बस स्टैंड स्थलों का जायजा लिया।
उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर और ईओ हरदोई को निर्देश दिए कि बस स्टैंड के लिए दी गई भूमि का तत्काल समतलीकरण कराया जाए। इसका उद्देश्य निजी बसों का संचालन व्यवस्थित और सुचारू रूप से शुरू करना है। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार और एआरटीओ अरविंद कुमार सिंह को नगर क्षेत्र में ई-रिक्शों का सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ई-रिक्शों को निर्धारित रूट पर ही संचालित किया जाए, जिससे शहर में जाम की समस्या कम हो सके। इसके साथ ही, अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शों के खिलाफ चालान और विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मयंक कुंडू, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, प्रभारी कोतवाली देहात और प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Source link
जिलाधिकारी ने निजी बस स्टैंड भूमि का निरीक्षण किया:अधिकारियों को समतलीकरण और ई-रिक्शा चेकिंग के निर्देश














Leave a Reply