जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम में देरी, परिजनों ने जताई नाराजगी:एक साथ 4 शव आने से बिगड़ी व्यवस्था, सिविल सर्जन बोले- राउंड पर थे डॉक्टर्स




बुरहानपुर जिला अस्पताल में शनिवार सुबह पोस्टमार्टम में देरी होने से परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में एक साथ चार शव आने से अव्यवस्था फैल गई, जिसके कारण पोस्टमार्टम प्रक्रिया में विलंब हुआ। लालबाग लक्ष्मी माता नगर निवासी योगेश दिनकर पाटील के परिजनों को सुबह 8 बजे से पोस्टमार्टम के लिए इंतजार करना पड़ा। डॉक्टरों ने योगेश को उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया था। परिजनों के अनुसार, शव को शुक्रवार शाम 5 बजे ही अस्पताल लाया गया था, और उन्हें सुबह 8 बजे पोस्टमार्टम के लिए कहा गया था, लेकिन 11:20 बजे तक भी यह प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। इसी तरह, कमलखेड़ा अंबा फाटा धूलकोट बोरी निवासी सकाराम मूल सिंह के परिजनों ने भी सुबह से पोस्टमार्टम के लिए परेशानी झेली। सकाराम ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली थी। इन दो मामलों के अलावा, जिला अस्पताल में दो लावारिस शव भी थे, जिनका पोस्टमार्टम भी समय पर नहीं हो पाया। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. दर्पण टोके ने देरी का कारण स्पष्ट करते हुए बताया कि डॉक्टर राउंड पर थे, जिसके चलते कुछ विलंब हुआ। उन्होंने कहा कि सुबह 11 बजे तक सभी पोस्टमार्टम करवा दिए गए थे। एक साथ चार शव आने के कारण भी प्रक्रिया में अधिक समय लगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *