![]()
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा के तहत 400 आधुनिक आपातकालीन वाहनों और 33 मोबाइल फॉरेंसिक वैन का लोकार्पण किया। इन वाहनों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में रायपुर के माना कैंप से हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के सभी 33 जिलों में भेजा गया। यह सेवा ‘एक्के नंबर, सब्बो बर’ (एक नंबर, सबके लिए) थीम पर आधारित है। इसके माध्यम से राज्य के ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में पुलिस सहायता, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन जैसी आपातकालीन सेवाएं केवल एक नंबर (112) डायल करने पर उपलब्ध होंगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस है वाहन ये आधुनिक वाहन रियल टाइम लोकेशन ट्रैकिंग, उन्नत संचार प्रणालियों और सीसीटीवी सुविधाओं से लैस हैं। इन वाहनों में से सात गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले को प्राप्त हुए हैं। इन्हें मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची ने हरी झंडी दिखाकर अपने गंतव्य के लिए रवाना किया। पेंड्रा के हाईस्कूल में जिला पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन, एसपी मनोज खिलारी, पेंड्रा नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे और मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष मधु गुप्ता सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।
Source link
जीपीएम जिले में डायल 112 वाहन सेवा शुरू:7 अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस गाड़ियां मिली, आपात में तेजी से मिलेगी मदद















Leave a Reply