जीपीएम में सड़कों पर मार्किंग, अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश:कलेक्टर ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दिए अहम निर्देश




गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क हादसों को रोकने और यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने की। कलेक्टर ने शहर की मुख्य सड़कों के दोनों किनारों पर सफेद मार्किंग पट्टी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्किंग के अंदर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी। हादसे रोकने इंजीनियरिंग सुधार के निर्देश साथ ही सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को पहले समझाइश देने और नहीं मानने पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए वाहनों की गति सीमा तय करने और संकेतक बोर्ड लगाने पर जोर दिया। कलेक्टर और एसपी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई अधिकारियों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधार कार्य करने के निर्देश दिए। इसमें तिराहों और चौराहों का चौड़ीकरण, स्पीड ब्रेकर पर मार्किंग, घाट और पहाड़ी मार्गों पर क्रैश बैरियर व चेतावनी बोर्ड लगाने जैसे काम शामिल हैं। स्कूलों के सामने लगेगी रम्बल स्ट्रिप बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के सामने गति सीमा बोर्ड और रम्बल स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वाहनों की रफ्तार नियंत्रित की जा सके। 2343 चालान, 4.31 लाख रुपए जुर्माना प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी अमित बेक ने बताया कि यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस साल 15 मई तक मोटरयान अधिनियम के तहत 2,343 मामलों में कार्रवाई करते हुए 4 लाख 31 हजार 300 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। इनमें बिना हेलमेट के 129 मामलों में 64,500 रुपए, तीन सवारी बैठाने पर 32,100 रुपए, नो एंट्री उल्लंघन पर 28,000 रुपए और शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में 10,000 रुपए का जुर्माना शामिल है। सीट बेल्ट, मोबाइल इस्तेमाल और अवैध पार्किंग पर भी कार्रवाई की गई है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे सभी एसडीएम, पुलिस और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *