![]()
गोरखपुर में जेल से छूटने के बाद रंगदारी करना आरोपी और उसके दोस्तों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने उन्हें पकड़ कर फिर से जेल भेज दिया। आरोपी अमन हत्या के प्रयास में दिसंबर 2025 से जेल में बंद था। हाल ही उसे रिहा किया गया था। जेल से बाहर आते ही अमन के दोस्त थार और फॉर्च्यूनर के साथ उसे लेने पहुंचे थे। भव्य तरीके से उसका स्वागत करते हुए सड़क पर एक काफिला लेकर चल रहे थे। इस पूरी गतिविधि का रंगदारी भरे गाने के साथ दबंगई अंदाज में वेलकम वीडियो पोस्ट किया। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। उसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मुख्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। जानिए पूरा मामला… पुलिस के अनुसार, दो दिसंबर 2025 की रात सिंघड़िया स्थित मूर्ति लॉन में शादी समारोह के दौरान कहासुनी हुई थी। झगड़ा छुड़ाने पहुंचे युवक को गोली मार दी गई थी। इस मामले में कैंट थाना पुलिस ने सिंघड़िया निवासी अमन यादव उर्फ मक्कू यादव और राज यादव समेत अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। रिहाई पर निकाला काफिला सात मई 2026 को अमन यादव जमानत पर जेल से बाहर आया। पुलिस के मुताबिक, उसके स्वागत में साथी थार, फार्च्यूनर और कई दोपहिया वाहनों के साथ जेल गेट पहुंचे। वहां से काफिले के रूप में रोड शो निकाला गया। ‘सब पर राज करेगा मालिक…’ गाना लगाया
युवक रास्ते भर हूटर बजाने के साथ ही रील बनाते रहे। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई रील में डायलाग चल रहा था,’इतना गोली मारो कि प्रदेश के इतिहास में न चला हो’ और ‘सब पर राज करेगा मालिक…’। फॉर्च्यूनर और थार जब्त
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही हरकत में आयी कैंट थाना पुलिस ने बदमाश और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी। फॉर्च्यूनर और थार गाड़ी के साथ कूड़ाघाट निवासी अन्नी कनौजिया, साहिल निषाद, सक्षम राव, अमित यादव और अनुराग अग्रहरी,झंगहा के गोपलापुर निवासी प्रभास यादव और देवरिया जिले के भटनी निवासी राहुल राज को गिरफ्तार किया। वहीं सिंघड़िया में रहने वाला मुख्य आरोपित अमन यादव उर्फ मक्कू पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस की जांच में सामने आया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो के जरिए जातीय उन्माद और भय का माहौल बनाने की कोशिश की गई। रील में दिख रहे अन्य की तलाश जारी
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मुख्य आरोपी के साथ ही रील में दिख रहे अन्य युवकों की पहचान की जा रही है। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
Source link
जेल से छूटते ही 'सिंघम' बनना पड़ा महंगा:गोरखपुर में थार-फॉर्च्यूनर पर दबंगई का वीडियो वायरल, पुलिस ने दोस्तों को दबोचा















Leave a Reply