![]()
जोबट क्षेत्र के ग्राम चमार बेगड़ा में आज शाम एक तेंदुआ देखा गया। तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ गई है और वन विभाग ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीण गांव की ओर जा रहे थे, तभी उन्हें पुलिया के पास तेंदुआ दिखाई दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल को दी। एसडीएम ने तुरंत वन विभाग की टीम को अलर्ट किया, जिसके बाद तेंदुए की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। वन विभाग और प्रशासन ने चमारबेगड़ा, कंदा, बांझाबयड़ा, देहदला और हीरापुर बड़ी सहित आसपास के वन क्षेत्रों में तेंदुए की आवाजाही की आशंका जताई है। ग्रामीणों से रात में सतर्क रहने तथा छोटे बच्चों व पशुओं का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। राजस्व ग्राम कंदा में तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए मुनादी भी कराई गई है। जंगली जानवर दिखाई देने पर तुरंत बीट गार्ड या पटवारी को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
Source link
जोबट के चमार बेगड़ा गांव में दिखा तेंदुआ:वन विभाग ने सर्च ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील













Leave a Reply