![]()
जौनपुर में चरमराई बिजली व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह और शहर अध्यक्ष आरिफ़ ख़ान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। पिछले पांच दिनों से विभिन्न इलाकों में लगातार हो रही बिजली कटौती से आक्रोशित जनता ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि जौनपुर की जनता पिछले पांच दिनों से अंधेरे में जीने को मजबूर है। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि भीषण गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग और मरीज परेशान हैं। सिंह ने चेतावनी दी कि यदि पांच घंटे के भीतर बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी बड़ा जनआंदोलन छेड़ेगी। शहर अध्यक्ष आरिफ़ ख़ान ने कहा कि पांच दिनों से बिजली गुल होने के कारण लोग पानी के लिए तरस रहे हैं और कारोबार ठप हो चुका है। उन्होंने प्रशासन पर जवाबदेही से बचने का आरोप लगाया और कहा कि जनप्रतिनिधियों की भी सुनवाई नहीं हो रही है। ख़ान ने चेतावनी दी कि यदि पांच घंटे में हालात नहीं सुधरे, तो आंदोलन और उग्र होगा। रौजा अर्जन के सभासद सहनवाज मंजूर ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभासद होने के कारण प्रशासन उनके फोन तक नहीं उठा रहा है और कोई अधिकारी मौके पर नहीं जा रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता अंधेरे में रहने को मजबूर है। जिला कांग्रेस नेतृत्व ने प्रशासन को पाँच घंटे का स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी व्यापक जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। कड़ी चेतावनी के बाद धरना फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
Source link
जौनपुर में बिजली कटौती पर कांग्रेस का प्रदर्शन:जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव, प्रशासन को 5 घंटे का अल्टीमेटम















Leave a Reply