झांसी में आज गर्मी का ऑरेंज अलर्ट:सुबह से 41 डिग्री पहुंचा टेम्परेचर, दोपहर में 47℃ पहुंचने की संभावना




झांसी में मंगलवार सुबह से ही भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। सुबह 10 बजे तक जिले का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग सुबह से ही बेहाल नजर आए।
मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दोपहर के समय हीटवेव का असर और ज्यादा बढ़ सकता है।
सुबह से ही सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को ढंककर निकलते दिखे। बाजारों और चौराहों पर दोपहर से पहले ही सन्नाटा जैसा माहौल बनने लगा।
डॉक्टरों ने लोगों को धूप में निकलने से बचने, लगातार पानी पीते रहने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। वहीं प्रशासन भी लोगों से सतर्क रहने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की अपील कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *