![]()
झांसी के बबीना छावनी क्षेत्र के शास्त्री नगर में एक आर्मी जवान के 21 वर्षीय पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार दोपहर लगभग 3:30 बजे हुई। मृतक की पहचान प्रदीप लोधी (21) पुत्र शिव कुमार लोधी के रूप में हुई है। उनके पिता शिव कुमार लोधी भारतीय सेना की 183 (I) फील्ड वर्कशॉप, भुज, गुजरात में तैनात हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रदीप की माता और चाचा उन्हें तत्काल मिलिट्री हॉस्पिटल बबीना ले गए। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। मिलिट्री हॉस्पिटल से घटना की सूचना बबीना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
Source link
झांसी में आर्मी जवान के बेटे ने की आत्महत्या:पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा















Leave a Reply