झांसी में 17 साल की लड़की ने सुसाइड किया:चावल ज्यादा खाने पर भाई से झगड़ा हुआ, मां ने डांटा तो कमरे में लगाई फांसी




झांसी में 17 साल की एक लड़की ने सुसाइड कर लिया। अंकिता वर्मा (17) का अपने छोटे भाई से झगड़ा हो गया था। भाई ने चावल ज्यादा परोस लिए थे। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। काम से मां घर लौटी तो भाई रोने लगा। इस पर मां ने उसे डांट दिया। तब अंकिता कमरे में चली गई और अंदर से कुंडी बंद कर ली। परिजनों ने आवाज दी, मगर उसने दरवाजा नहीं खाेला। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आकर किसी तरह दरवाजा खोला। तब कमरे के अंदर लोहे के पाइप पर अंकिता साड़ी का फंदा बनाकर लटकी हुई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के बाल टांडा गांव का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए कम चावल मिलने पर झगड़ा हुआ बड़ागांव के बाल टांडा गांव निवासी बिटोली वर्मा ने बताया- मैं और मेरी पत्नी ममता मजदूरी करते हैं। हमारी 3 बेटी मालती (20), अंकिता (17), गुल्लो (15) और दो बेटे जयदेव (12), भरे (7) थे। अभी सिर्फ बड़ी बेटी मालती की शादी हुई है। अंकिता पढ़ाई छोड़ चुकी थी और घर पर रहती थी। रोजाना की तरह मैं अपनी पत्नी ममता के साथ मजदूरी पर गया था। बच्चे घर पर थे। खाने के लिए दाल-चावल बनाकर गए थे। दोपहर में जयदेव ने चावल ज्यादा परोस लिए, जबकि अंकिता को कम चावल मिले। इस बात को दोनों के बीच झगड़ा हो गई। मारपीट हो गई। मां ने डांटा को कमरे में चली गई पिता ने आगे बताया- रात लगभग 9 बजे मैं और मेरी पत्नी घर पहुंचे। तब जयदेव ने झगड़े के बारे में बताया। इस पर पत्नी ममता ने अंकिता को डांट दिया। अंकिता गुस्सा होकर कमरे में चली गई और अंदर से कुंडी बंद कर ली। देर रात दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। तब पुलिस को फोन लगाया। जिद्दी स्वभाव की थी अंकिता पिता ने आगे बताया कि पुलिस ने आकर किसी तरह दरवाजा खोला। कमरे के अंदर गए तो लोहे के पाइप पर साड़ी का फंदा बनाकर अंकिता लटकी हुई थी। उसकी मौत हो चुकी थी। अंकिता बहुत जिद्दी स्वभाव की थी। उसे बात-बात पर गुस्सा आता था। जब वो कमरे में गई तो हम लोगों ने सोचा कि गुस्सा शांत होने पर आ आ जाएगी। मगर वो काफी देर तक बाहर नहीं आई। तब शक हुआ और पुलिस को बुलाया। बड़ागांव थाना प्रभारी बलराज शाही ने बताया कि मां के डांटने के बाद अंकिता ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। आज पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। आगे की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *