झांसी में 37℃ टेम्परेचर:अगले तीन दिनों में 42 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ेगा पारा, राहत के आसार नहीं




झांसी में गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को दोपहर 12 बजे तक शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। अनुमान है कि झांसी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में गर्मी का असर और अधिक तेज रहने के आसार हैं।
तेज धूप के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी दोपहर के समय अपेक्षाकृत कम भीड़ देखने को मिली। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोग ठंडे पेय पदार्थों और छांव का सहारा लेते नजर आए। हालांकि फिलहाल मौसम विभाग की ओर से हीटवेव को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और दोपहर के समय धूप से बचने की सलाह दी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *