![]()
रतलाम पुलिस ने सैलाना स्थित शत्रुंजय ज्वेलर्स में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए झाबुआ जिले के दो बदमाशों को राजगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी 20 मई की रात दुकान का शटर काटकर करीब 4.5 किलोग्राम चांदी और 15 ग्राम सोने के जेवर लेकर फरार हो गए थे। रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान आनंद गुर्जर और विकास उर्फ फरीद हुसैन निवासी झकनावदा के रूप में हुई है। ग्राइंडर मशीन से काटकर की थी बड़ी चोरी आरोपियों ने वारदात के दौरान ग्राइंडर मशीन का उपयोग कर ज्वेलरी शॉप का शटर काटा था। दुकान के भीतर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस की विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पीछा करते हुए राजगढ़ क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। झकनावदा की 5 लाख की चोरी में भी शामिल पकड़े गए बदमाश 15-16 मई को झाबुआ के झकनावदा में हुई 5.50 लाख रुपये की चोरी में भी मुख्य भूमिका में थे। उस मामले में इनके दो साथी पहले ही पकड़े जा चुके थे, लेकिन आनंद और फरीद मोबाइल बंद कर फरार हो गए थे। 20 मई को झकनावदा चोरी का खुलासा होने के बाद आरोपियों को लगा कि वे बच गए हैं, जिसके बाद उन्होंने उसी रात सैलाना में वारदात की। मंदिरों और वाहनों की चोरी करना भी स्वीकारा पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सैलाना के कीर्तिविहार, ग्राम कमेड स्थित हिंगलाज माता मंदिर और सांवरिया सेठ मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया है। इसके अलावा उन्होंने दलौदा से एक पल्सर और सांवरिया सेठ मंदिर से एक प्लेटिना बाइक भी चुराई थी। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पहले से केस दर्ज झकनावदा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि आरोपियों ने पिछले साल दिसंबर में कुलदीप आचार्य के यहां भी चोरी की थी। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों और चोरी का माल खरीदने वालों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।
Source link
झाबुआ के शातिर चोर राजगढ़ से गिरफ्तार:सैलाना में ग्राइंडर से शटर काटकर चुराई 4.5 किलो चांदी; अवैध पिस्टल और वाहन बरामद















Leave a Reply