![]()
झाबुआ जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में गांजा और ब्राउन शुगर बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई सोमवार रात को हुई। कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि किशनपुरी हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध गांजा बेचने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सज्जन रोड निवासी नौशाद पिता अकबर को पकड़ा। यहां से पकड़ाए दो आरोपी आरोपी नौशाद के पास से 375 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 10,000 रुपए है। पूछताछ में नौशाद ने बताया कि उसने यह गांजा गोपालपुरा निवासी सुरेश पिता हकरू भाबोर से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेश को भी गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में सउनि जशवंतसिंह डावर, सउनि शोभाराम दनगाया, आरक्षक गणेश, आरक्षक खुरबान और आरक्षक केदार की भूमिका रही। घेराबंदी कर दबोचा दूसरी कार्रवाई मंगलवार को की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कृषि विज्ञान केंद्र के पीछे तालाब किनारे एक युवक ब्राउन शुगर बेचने के लिए खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर सिद्धेश्वर कॉलोनी निवासी संदीप पिता मुकेश डामोर को घेराबंदी कर पकड़ा। संदीप की तलाशी लेने पर उसके पास से 1.90 ग्राम ब्राउन शुगर मिली, जिसकी बाजार कीमत लगभग 20,000 रुपए आंकी गई है। आरोपी संदीप ने भी पूछताछ में यह नशीला पदार्थ सुरेश पिता हकरू भाबोर से ही खरीदना स्वीकार किया। इस खुलासे के आधार पर पुलिस ने सुरेश को इस मामले में भी आरोपी बनाया। इस कार्रवाई में सउनि धनंजय सेंगर, प्रआर भुरसिंह, आरक्षक कैलाश, आरक्षक ईश्वर, आरक्षक भलसिंह और आरक्षक राकेश मौर्य का योगदान रहा।
Source link
झाबुआ में 3 तस्कर गिरफ्तार:एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई; गांजा और ब्राउन शुगर बरामद














Leave a Reply