झीरम घाटी कांड की 13वीं बरसी…कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि:मनेन्द्रगढ़ में श्रद्धांजलि सभा में जुटे दिग्गज,महंत ने नक्सलवाद खत्म होने के दावे पर उठाए सवाल




एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में झीरम घाटी कांड की 13वीं बरसी पर जिला कांग्रेस ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और कोरबा सांसद ज्योत्स्ना महंत सहित कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, डॉ. विनय जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरव मिश्रा एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि झीरम घाटी की घटना को 13 साल बीत चुके हैं, लेकिन पीड़ित परिवारों को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने इस घटना को छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रदेश के इतिहास का एक काला अध्याय बताया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। नक्सलवाद खत्म होने के दावे पर उठाए सवाल डॉ. महंत ने प्रदेश के गृहमंत्री के इस दावे पर भी टिप्पणी की कि नक्सलवाद समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब यह देखना होगा कि सरकार आत्मसमर्पण कर लौटे नक्सलियों के पुनर्वास, उनके रहने की व्यवस्था, बच्चों की शिक्षा और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए क्या कदम उठाती है। उन्होंने जोर दिया कि केवल नक्सलवाद खत्म होने का दावा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति और विकास सुनिश्चित करना भी सरकार की जिम्मेदारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *