![]()
खरगोन के झिरन्या में अवैध शराब पर सोमवार को कार्रवाई की। पुलिस ने एक टपरी से 141 लीटर देसी शराब जब्त की है। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका पति मौके से फरार हो गया। दंपती अपने घर के सामने बनी एक टपरी में अवैध शराब छिपाकर चोरी-छिपे बेचते थे। पुलिस ने आरोपी पत्नी मीना को गिरफ्तार किया है। उसका पति शंकर पिता रामसिंह सिसोदिया फरार है। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत 79 हजार 510 रुपए बताई जा रही है। चैनपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्लॉक कॉलोनी झिरन्या निवासी शंकर अपने घर के पास टपरी में बड़ी मात्रा में शराब जमा कर बेच रहा है। सूचना के आधार पर, थाना प्रभारी गहलोद सेमलिया ने अपनी टीम के साथ दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के पास टपरी में शराब की पेटियां मिलीं। पुलिस फरार आरोपी शंकर की तलाश कर रही है।
Source link
टपरी में छिपाकर बेची जा रही थी देसी शराब:झिरन्या में पुलिस ने 141 लीटर शराब जब्त की, महिला गिरफ्तार, पति फरार














Leave a Reply