![]()
टीकमगढ़ में गुरुवार को आशा और उषा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ज्ञापन सौंपने पहुंचीं एक महिला कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। कलेक्टर को ज्ञापन देने पर अड़ी रहीं कार्यकर्ता आशा उषा कार्यकर्ता महिला संगठन के बैनर तले बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं। प्रशासन की ओर से एडीएम और जिला पंचायत सीईओ ज्ञापन लेने पहुंचे, लेकिन कार्यकर्ता कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग करती रहीं। संगठन की जिला अध्यक्ष शशि राय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा ठाकरे के निर्देश पर यह प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने मांगों को जल्द पूरा करने की बात कही। मांगें पूरी नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी शशि राय ने कहा कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आशा और उषा कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी। संगठन ने लंबित प्रोत्साहन राशि का तत्काल भुगतान, केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई 1500 रुपये की राशि का एरियर सहित भुगतान और हर महीने की 5 तारीख तक नियमित भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। कार्यकर्ताओं ने भुगतान की स्लिप देने की मांग भी की।
बीमा और सेवानिवृत्ति राशि की मांग ज्ञापन में 29 जुलाई 2023 की महापंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा घोषित 1000 रुपये वार्षिक वृद्धि का एरियर सहित भुगतान करने की मांग भी शामिल है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में घायल होने पर 1 लाख रुपये और मृत्यु की स्थिति में परिवार को 10 लाख रुपये सहायता राशि देने की मांग रखी। सेवानिवृत्ति के बाद 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि देने की मांग भी की गई है। सीएमएचओ बोले-गर्मी में चिल्लाने से चक्कर ही आएगा घटना पर सीएमएचओ डॉ. ओपी अनुरागी ने कहा कि तेज गर्मी में अधिक देर तक शोर-शराबा करने की वजह से महिला को चक्कर आया होगा।
Source link
टीकमगढ़ में ज्ञापन के दौरान आशा कार्यकर्ता को आया चक्कर:सीएमएचओ बोले-गर्मी में हल्ला मचाने से चक्कर ही आएगा















Leave a Reply