टीकमगढ़ में दवा दुकानें बंद, ऑनलाइन बिक्री का विरोध:ई-फार्मेसी पर रोक की मांग, केंद्रीय मंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा




टीकमगढ़ में बुधवार को ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर दवा व्यापारियों ने एक दिवसीय हड़ताल की। राष्ट्रव्यापी औषधि व्यापार बंद के तहत टीकमगढ़ जिले में भी सभी मेडिकल स्टोर पूर्ण रूप से बंद रहे। दवा व्यवसायियों ने अपनी एकजुटता और संगठन के प्रति समर्थन प्रदर्शित किया। जिला टीकमगढ़ केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में एसडीएम संस्कृति लिटोरिया को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक को भी एक ज्ञापन प्रेषित किया। संगठन की प्रमुख मांगों में अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री पर प्रतिबंध, बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा अपनाई जा रही ‘अनुचित मूल्य प्रतिस्पर्धा’ (Predatory Pricing) पर नियंत्रण तथा दवा व्यापार में निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित करना शामिल है। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव विनय जैन, कोषाध्यक्ष अनुपम जैन, संगठन सचिव भरत भंडारी, संभागीय सचिव दीपक मोदी, पीआरओ दीपक सिरोठिया, उपाध्यक्ष चक्रेश, सहसचिव अतुल, सदस्य अनंग अवस्थी, पंकज जैन, दामोदर, आमिर खान और प्रभात सहित जिले के कई दवा व्यवसायी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *