टीकमगढ़ में पारा 44°, रात में चल रही गर्म हवाएं:दिन में बाहर निकलना मुश्किल; आगामी 3-4 दिनों में और बढ़ेगा तापमान




टीकमगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। दिन के साथ रातें भी गर्म बनी हुई हैं। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही हैं। दोपहर 12 बजे तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंच गया था, जिसके दोपहर 2 बजे तक 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक गर्मी का यह तीखा रुख बना रहेगा। वर्तमान में आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) 17% है। भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री था। रविवार को यह क्रमशः 43.2 डिग्री और 28 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और गुरुवार को 42 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया है। भीषण गर्मी के कारण दोपहर में एसी और कूलर भी प्रभावी साबित नहीं हो पा रहे हैं। सोमवार रात करीब 8 बजे तक गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे दिन के साथ रात में भी लोगों को असहज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। तेज गर्मी के चलते सरकारी विभागों में भी लोगों की आवाजाही कम हो गई है। नगर पालिका ने दो दिन के अंतराल से पानी की आपूर्ति शुरू की है, जिससे भीषण गर्मी के इस दौर में नागरिकों को जल संकट का सामना भी करना पड़ रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *