टीकमगढ़ में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग:ग्रामीणों-परिजनों ने आग पर पाया काबू, गंभीर हालत में छतरपुर रेफर




टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के महेंद्र महेवा गांव में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना मंगलवार देर रात की है। गंभीर रूप से झुलसे युवक को प्राथमिक इलाज के बाद छतरपुर रेफर किया गया है। आग में गंभीर रूप से झुलसा युवक जानकारी के अनुसार, महेंद्र महेवा गांव निवासी राजाराम कुशवाहा (23) ने अपने घर से कुछ दूरी पर यह कदम उठाया। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल पलेरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ग्रामीण आग बुझाते हुए दिख रहे हैं। युवक ने किस कारण से यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। युवक की हालत गंभीर, छतरपुर रेफर पलेरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पलेरा थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता युवक का बेहतर इलाज कराना है। परिजनों से पूछताछ और युवक के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज छतरपुर में जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *