टीकमगढ़ में NSUI का नीट पेपर लीक पर प्रदर्शन:शिक्षा मंत्री का पुतला जलाने की कोशिश, पुलिस ने छीना; जमकर की नारेबाजी




टीकमगढ़ में रविवार शाम एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर गांधी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला जलाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पुतला छीन लिया, जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी हुई। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप एनएसयूआई अध्यक्ष अंकित कश्यप ने कहा कि नीट जैसी परीक्षा का पेपर लीक होना छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों को लेकर एनएसयूआई लगातार आवाज उठाती रहेगी। कार्यकर्ताओं ने परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने निकाला जुलूस इससे पहले यादवेंद्र सिंह बुंदेला और नवीन साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारे लगाए गए। प्रदर्शन में प्रभु सिंह ठाकुर, गौरव शर्मा, सूर्य प्रकाश मिश्रा, अवनीश सिंह बुंदेला, भईयन यादव, सुनील यादव और पूनम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *