![]()
देवास में टोंककला पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में शनिवार को कुछ मजदूरों के बयान कोर्ट में दर्ज किए गए। बीएनपी थाना पुलिस की टीम दोपहर में मजदूरों को कोर्ट लेकर पहुंची थी। बयान दर्ज होने के बाद मजदूरों ने मीडिया के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया और पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। इस बीच, मामले के मुख्य आरोपी मुकेश विज से पुलिस रिमांड के दौरान लगातार पूछताछ कर रही है। जांच अभी शुरुआती चरण में है। पुलिस आरोपी से फैक्ट्री संचालन, विस्फोट के कारणों और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी जुटा रही है। चीन से लौटते ही गिरफ्तार हुआ था मुख्य आरोपी
गौरतलब है कि आरोपी मुकेश विज को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। वह चीन से लौटकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था, जहां से पुलिस टीम उसे देवास लाई थी। इसके बाद आरोपी को सोनकच्छ कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उसे 27 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब फैक्ट्री संचालन से जुड़े दस्तावेजों और विस्फोट के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
Source link
टोंककला ब्लास्ट केस में मजदूरों के कोर्ट में बयान दर्ज:चीन से लौटे मुख्य आरोपी मुकेश विज से पुलिस रिमांड में जारी पूछताछ














Leave a Reply