ट्रक की मरम्मत कर रहे ड्राइवर को डीसीएम ने कुचला:मौके पर हुई मौत, बाराबंकी हाईवे पर हुआ हादसा




बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात नेशनल हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर रसौली के पास हुई, जब खराब हुई बस की मरम्मत के दौरान पीछे से आ रही एक डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, वैशाली एक्सप्रेस बस (नंबर NL07B0898) के ड्राइवर अमित कुमार विक्की ढाबे के सामने बस के नीचे लेटकर मरम्मत का काम कर रहे थे। इसी दौरान फैजाबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक डीसीएम (नंबर RJ11GD5121) ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के नीचे काम कर रहे ड्राइवर अमित कुमार के सिर पर बस का पहिया चढ़ गया। हादसे में उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सफदरगंज थाना प्रभारी अमर चौरसिया, चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह चंदेल, सीसीटीम प्रभारी प्रवीण सिंह, सब-इंस्पेक्टर जहीर खान और कांस्टेबल हरिकांत यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में डीसीएम चालक भी घायल हो गया, जिसे एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया था। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब आधे घंटे में यातायात बहाल करा दिया और दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटवाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *