ट्रांसफार्मर में लगी आग, 30 सेकंड तक होते रहे ब्लास्ट:देवास में मेंटेनेंस के बाद आई बिजली लेकिन 10 मिनट बाद डीपी में जली




देवास के मेढ़की रोड स्थित चाणक्यपुरी में राम मंदिर के पास गुरुवार को एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रांसफार्मर में लगातार कई धमाके हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग पहले ट्रांसफार्मर के निचले हिस्से में लगी और देखते ही देखते पूरी डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट) और नीचे लगी केबलों को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 30 सेकंड तक लगातार धमाके होते रहे। धमाकों के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और एहतियात के तौर पर डीपी के पास से लोगों की आवाजाही रोक दी गई। मेंटेनेंस के बाद बहाल हुई थी बिजली क्षेत्र के रहवासी आदित्य जैन ने बताया कि सुबह से इलाके में बिजली मेंटेनेंस का काम चल रहा था। बिजली आपूर्ति बहाल होने के करीब दस मिनट बाद ही ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली कंपनी को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई। इसके बाद नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आधे घंटे बाद आग पर पाया गया काबू फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि ट्रांसफार्मर और केबलों को नुकसान पहुंचा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *